हरिद्वार। महिला से छेड़खानी मामले में गिरफ्तार हुए चंडी देवी के महंत रोहित गिरी की पत्नी गीतांजलि के भाई ने बुधवार को श्यामपुर थाने में करीब 15 से 20 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें मंहत पर आरोप लगाने वाली महिला भी शामिल है। पुलिस को सौंपी तहरीर में जानलेवा हमला सहित वाहन चोरी करने जैसे आरोप लगाए गए हैं। पुलिस अब इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
लुधियाना निवासी महिला की एक वर्ष पूर्व हरिद्वार में हवन के दौरान महंत रोहित गिरी से जान-पहचान हुई थी। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था, जिस कारण वह हवन कराने हरिद्वार आई थी। आरोप है कि इसके बाद महंत महिला को अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप कॉल करने लगे