भाजपा केवल जनता को धर्म के नाम पर बरगला रहीः कांग्रेस  

देहरादून। कांग्रेस की वरिष्ठ कार्यकर्ता रेहाना परवीन द्वारा आज शांति विहार कारगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी सहित अनेक कांग्रेस नेताओं ने प्रतिभाग किया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि आज देश एवं प्रदेश में जिस प्रकार के हालात चल रहे हैं तथा आम जनता को धर्म एवं जाति के नाम पर लड़ाया जा रहा है यह स्थिति आने वाले समय उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं, बेरोजगारों, अल्पसंख्यकों, गरीबों और किसानों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। राज्य में रोज बलात्कार की जघन्य घटनायें घटित हो रही हैं परन्तु राज्य सरकार और भाजपा का महिला मोर्चा मूक दर्शक बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी धर्म, जाति वर्ग के लोगों के विकास की सोच है भाजपा केवल जनता को धर्म के नाम पर बरगला रही है परन्तु अब राज्य एवं देश की जनता भाजपा की इस कुनीति को पूरी तरह समझ चुकी है तथा आने वाले समय में उसे सत्ता से उखाड़ने का मन बना चुकी है।

प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं तथा आम जनता की लड़ाई सड़कों पर उतर कर लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विगत 7 सालों में राज्य की जनता भाजपा का विकास विरोधी चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो चुका है तथा आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में एकबार फिर से राज्य की जनता कांग्रेस पार्टी को सत्ता सौंप कर विकास के ऐजेंडे पर मोहर लगाने वाली है।

बैठक में प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल रेहाना परवीन, नीरू, सिरा, गोपी, अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल, डॉ0 अश्विन रतूडी, डॉ0 प्रेम सिंह, संजय शर्मा, आजाद अली,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *