स्मार्ट गैस एक्सपीरियंस सेंटर का किया शुभारंभ

देहरादून। व्यावसायिक और औद्योगिक गैस प्रणालियों में भारत के अग्रणी प्रदाताओं में से एक पुणे गैस ने आधिकारिक तौर पर दिल्ली के मध्य में अपने सातवें एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन करके उत्तर भारत में विस्तार करने के लिए एक कदम बढाया है। इस सेंटर का शुभारंभ पुणे गैस के संस्थापक और प्रबंध निदेशक जयसिंह संपत, जेसल संपत (कार्यकारी निदेशक), भावेन उदेशी (बिक्री निदेशक), राधिका ओजा (परियोजना निदेशक) और उत्तर भारत की समर्पित टीम की उपस्थिति में किया गया।

यह लॉन्च पुणे गैस के राष्ट्रीय विस्तार में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है, जो अपने नवीनतम और विस्तृत गैस समाधानों को उत्तर भारत के तेजी से बढ़ते आतिथ्य, खाद्य सेवा और औद्योगिक क्षेत्रों के करीब लाता है। दिल्ली का एक्सपीरियंस सेंटर आगंतुकों को उन्नत गैस प्रणालियों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करता है, जिन्हें कार्यक्षमता में सुधार लाने, सुरक्षा को बढ़ाने और स्थिरता लक्ष्यों का समर्थन करने के लिए डिजाइन किया गया है। दुनिया का पहला स्मार्ट एलपीजी सिस्टम के रूप में प्रसिद्ध एलपीजीनियस भारत में निर्मित होता है इसका गर्व है और इसे देश भर में हजारों कारोबारी रसोई और औद्योगिक संस्थाओ में लगाया गया है। सिलेंडर के जमने और गीले होने जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए डिजाइन किया गया है।

यह एलओटी (लिक्विड ऑफ-टेक) 47.5 किलोग्राम सिलेंडर के साथ आता है, जो पारंपरिक 19 किलोग्राम सिलेंडर की तुलना में कहीं अधिक बेहतर है। यह सिस्टम एलपीजी लागत पर 20 से 30 प्रतिशत की बचत सुनिश्चित करता है, जो इसे पर्यावरण अनुकूल होने का एक आदर्श समाधान बनाता है, खासकर दिल्ली जैसे वायु प्रदुषण वाले क्षेत्रों में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *