रायपुर। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में कुपोषण के खिलाफ सुपोषित बचपन अभियान शुरू किया गया है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि स्वस्थ बच्चे ही देश का मजबूत भविष्य हैं। अभियान के तहत जिले के नौ हजार कुपोषित बच्चों को छह माह तक सप्ताह में छह दिन पौष्टिक लड्डू दिए जाएंगे। इन लड्डुओं का निर्माण महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा किया जाएगा। बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण और देखभाल की भी व्यवस्था की गई है।
बलौदाबाजार में कुपोषण के खिलाफ सुपोषित बचपन अभियान शुरू
