मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भूधंसाव

हरिद्वार। लगातार हो रही बारिश के बाद अब जगह-जगह से नुकसान की खबरें आनी भी शुरू हो गई हैं। हरिद्वार के पैदल मनसा देवी मार्ग पर बीते देर रात दो जगह भूधंसाव की घटना सामने आई है।

जानकारी देते हुए हरिद्वार के राजाजी नेशनल पार्क वार्डन अजय निगवाल ने बताया कि बीते देर रात जो दो जगह से मनसा देवी पैदल मार्ग पर भूधंसाव की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और उसे वेरी गेट के माध्यम से ढक दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जल्दी ठीक करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिसके लिए कार्य किया जा रहा है, फिलहाल मार्ग पर टेंपरेरी वर्क किया जा रहा है।

वहीं दूसरी और गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह 6ः00 बजे गंगा खतरे के निशान पर बह रही थी तो वहीं 10 बजे के करीब खतरे के निशान से बढ़कर गंगा 293.10 मीटर पर रही। वही डेंजर लेवल की बात की जाए तो 294 मी डेंजर माना जाता है। लगातार बढ़ रहा गंगा का चलस्तर जिला प्रशासन हो या फिर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग दोनों के लिए चुनौती बना हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा आसपास के घाटों को खाली कर दिया गया है। आसपास के लगे गांव में भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *