मनेर में सूफी महोत्सव-2026 का हुआ भव्य आगाज़

मनेर।  पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन, पटना के संयुक्त तत्वावधान में रविवार की शाम पटना जिले के मनेर स्थित सूफी संत हजरत सुल्तानुल मखदूम शेख कमालुद्दीन अहमद याहिया मनेरी की दरगाह परिसर में ‘सूफी महोत्सव-2026’ का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक भाई वीरेंद्र, मनेर शरीफ खानकाह के गद्दीनशीन सैयद शाह तारिक एनायतुल्लाह फिरदोशी, नगर परिषद के सभापति विद्याधर विनोद तथा उपसभापति शंकर कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि मनेर सूफी संतों की पावन धरती रही है और यहां की गंगा-जमुनी तहजीब पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक सद्भाव, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और आपसी भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत स्थानीय कलाकार सत्यप्रकाश गुप्ता और अमित कुमार ने सूफियाना कलाम की प्रस्तुति से की। वहीं, प्रसिद्ध गायक सलमान अली ने अपनी दमदार सूफी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं और दर्शकों का मन मोह लिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सूफी संगीत का आनंद उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *