नई दिल्ली। बिहार में पटना मेट्रो परियोजना का विस्तार जारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मलाही पकड़ी और खेमनीचक मेट्रो स्टेशनों का उद्घाटन किया।
उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने दोनों उपमुख्यमंत्रियों के साथ मेट्रो से यात्रा की। उन्होंने मलाही पकड़ी से भूतनाथ तक लगभग तीन किलोमीटर का सफर करीब पांच मिनट में पूरा किया।
अब आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक 6.2 किलोमीटर की दूरी करीब 15 मिनट में तय की जा सकेगी। इस रूट का किराया 30 रुपये निर्धारित किया गया है।
फिलहाल खेमनीचक स्टेशन पर यात्रियों के लिए ठहराव शुरू नहीं हुआ है। इसे अगले दो महीने में चालू किए जाने की संभावना है।
पटना में 31.9 किलोमीटर लंबी मेट्रो परियोजना पर 13,365 करोड़ रुपये की लागत से काम चल रहा है।
