बांकीपुर उपचुनाव में आईआईपी का राजद को समर्थन

पटना  बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। मंगलवार को पटना में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आईपी गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता को समर्थन देने की घोषणा की।

प्रेस वार्ता के दौरान आईपी गुप्ता ने कहा कि रेखा गुप्ता एक शिक्षित और सक्षम महिला प्रत्याशी हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी रेखा गुप्ता ने बेहतर प्रदर्शन किया था और इस बार उन्हें जनता का व्यापक समर्थन मिलेगा।

आईआईपी अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी बांकीपुर उपचुनाव में रेखा गुप्ता के पक्ष में पूरी ताकत से काम करेगी और उन्हें जीत दिलाने का प्रयास करेगी। इस दौरान आईपी गुप्ता ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर के पास कोई स्पष्ट विचारधारा नहीं है और बांकीपुर की जनता उन्हें स्वीकार नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *